फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kallu Pehalwan won the wrestling match by defeating Vikram.

Kannauj News: विक्रम को पटखनी देकर कल्लू पहलवान ने जीती कुश्ती

Wed, 12 Aug 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kallu Pehalwan won the wrestling match by defeating Vikram.
समधन। नगर के मोहल्ला दारासराय स्थित टिकरा ग्राउंड में मंगलवार को दंगल हुआ। दंगल में पहलवानों के दावपेंच को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ रही। साथ ही पहलवानों ने अपनी- अपनी जीत के लिए पसीना बहाया। विक्रम को पटखनी देकर कल्लू पहलवान व मौसम अली ने जल्लाद पहलवान को हराकर जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सबसे पहले मैनपुरी के कल्लू पहलवान व फ़िरोज़ाबाद के पहलवान विक्रम के बीच आधे घंटे तक मुकाबला चला। कुश्ती में कल्लू ने विक्रम को पटकनी देकर विजय पताका फहराया। दूसरी कुश्ती पंजाब के पहलवान मौसम अली व राजस्थान के जल्लाद के बीच कराई गई। इसमें पौन घंटा दावपेंच का खेल चलता रहा और जल्लाद पहलवान को पटकनी देकर मौसम अली ने कुश्ती जीती। दंगल आयोजक रुखशाद पहलवान व अल्लाह रक्खा ने दोनों कुश्ती प्रतियोगिता में नामचीन पहलवानों को विजेता व उपविजेता पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हफीज फुरकान, अतीक हुसैन, तालिब ठेकेदार, फहमीर हुसैन, अताउल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed