फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kalasaan goshaala mein govansh kee maut, 150 govansh hain, dekharekh na hone se kaee behaal

कलसान गोशाला में गोवंश की मौत, 150 गोवंश हैं, देखरेख न होने से कई बेहाल

Fri, 18 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
kalasaan goshaala mein govansh kee maut, 150 govansh hain, dekharekh na hone se kaee behaal
गोशाला में बेहाल गाय के पास पड़ा भूसा खाता गोवंश। - फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़(कन्नौज)। थाना इलाके के कलसान की गोशाला का हाल खराब है। यहां देखरेख न होने से गोवंशों की मौत हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। यहां गोवंशों को हरा चारा तक नसीब नहीं हो रहा है। गुरुवार को एक गोवंश की मौत हो गई। कई बेहाल हैं। इसके बाद भी बेहतर इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन

कलसान गांव में अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया गया है। यहां करीब 150 गोवंश हैं। इन्हें हरा चारा नसीब नहीं हो रहा है। अन्य इंतजाम भी लचर हैं। देखरेख न होने से गुरुवार को एक गोवंश की मौत हो गई। कई बेहाल हैं। जल्द इलाज न मिला तो इनकी भी जान जा सकती है। इस मामले में प्रधान जनवेश यादव ने बताया कि गोवंश की मौत नहीं हुई है। एक गोवंश काफी बीमार है। वह पड़ा था। डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया गया। वहीं पंचायत सचिव संजीव कुमार का बयान अलग है। इनका कहना है कि गुरुवार को एक गोवंश की मौत हुई थी। उसका पंचायतनामा भरवाकर दफन करवा दिया गया। वह बीमार था। इससे मौत हो गई।
विज्ञापन

इस बाबत बीडीओ अखिलेश तिवारी का कहना है कि गोशाला में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर गोवंश की मौत हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गोशाला से नदारद रहते केयर टेकर
पशु पालन विभाग के डॉक्टर अजय त्रिपाठी ने बताया कि गोवंश की मौत की जानकारी नहीं मिली है। गोशाला में अव्यवस्थाएं हैं। ग्राम प्रधान ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां दो केयर टेकर हैं। यह गोशाला से नदारद रहते हैं। गोवंशों को समय पर न तो पानी और न ही चारा मिल रहा। वह समय-समय पर गोवंशों का उपचार करते हैं। उन्होंने अव्यवस्था को लेकर नोटिस भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed