{"_id":"5e0a47348ebc3e87ba644fa5","slug":"kabje-ka-aarop-lagaakar-anashan-par-baitha-parivaar-kannauj-news-knp535364830","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे का आरोप लगाकर अनशन पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे का आरोप लगाकर अनशन पर बैठा परिवार
विज्ञापन
परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठे मुकेश।
- फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़(कन्नौज)। प्लाट पर कब्जे का आरोप लगाकर परिवार आमरण अनशन पर बैठ गया। कड़ाके की सर्दी में अनशन की जानकारी मिलने पर लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को समझाया। इन्होंने अनशन खत्म करने से मना कर दिया।
इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहा निवासी मुकेश कुमार का तिराहे पर प्लाट है। इसके पास ही भाई का प्लाट है। मुकेश का आरोप है कि एक शिक्षक नेता ने भाई का प्लाट खरीदा है। शिक्षक नेता ने उसके प्लाट पर भी कब्जा कर लिया। उसने कई बार पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिए। सुनवाई नहीं हुई है। इससे सोमवार को वह बहन ऊषा, मां रेखा के साथ प्लाट के सामने अनशन पर बैठ गए।
जानकारी पर लेखपाल पुष्पकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुकेश को समझाया। इसके बाद भी अनशन जारी है। पीड़ित मुकेश ने बताया कि इंसाफ न मिलने तक अनशन जारी रहेगा।