फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kaanapur sauth kvaartar phainal mein pahuncha

कानपुर साउथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Wed, 29 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
kaanapur sauth kvaartar phainal mein pahuncha
कानपुर टीम के खिलाड़ी सागर शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते समाजसेवी विपिन दीक्षित व कमेटी ? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कन्नौज को हराकर कानपुर साउथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। बोर्डिंग मैदान पर चल रहे स्व. ओम प्रकाश पाठक राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कानपुर साउथ व कन्नौज टीम के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए कन्नौज की टीम 20 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई। कन्नौज की तरफ से राजश्री ने 23, शिवम दुबे ने 16, अदनान ने 11 रन का योगदान दिया। कानपुर की ओर से बॉलिंग में सागर शर्मा ने तीन, मोहम्मद बशीर ने तीन, अनुज पाल ने एक विकेट व कुलदीप ने एक विकेट लिया। कानपुर साउथ की टीम ने यह मैच 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर जीत लिया। कानपुर की ओर से सागर शर्मा ने 37 गेंदों में 41 रन बनाए। इन्होंने इस पारी में तीन चौंके और दो छक्के लगाए। पार्थ त्रिपाठी ने 28 रन बनाए। कन्नौज की तरफ से बॉलिंग करते हुए अदनान ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। सजल सिंह ने तीन ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग शादाब अहमद ने टॉस करवा कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समाजसेवी विपिन दीक्षित ने कानपुर साउथ टीम के कप्तान सागर शर्मा को उनके ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। कमेटी सदस्य के रूप में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पवन त्रिवेदी, संजय सामवेदी, पारस दुबे, ममतेश तिवारी, आकाश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed