फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kaam mila nahin,jeb bhee khaalee... kaise chalega parivaar

काम मिला नहीं,जेब भी खाली... कैसे चलेगा परिवार

Tue, 26 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
kaam mila nahin,jeb bhee khaalee... kaise chalega parivaar
रोजगार न मिलने से परिवार के साथ उदास बैठे सुधीर कुमार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज । लॉकडाउन में गैरप्रांतों से लौटे परिवारों के पास न पैसा है और न रोजगार। आर्थिक तंगी से दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा होने लगा है। जिले में रोजगार के पर्याप्त संसाधन न होने से ज्यादातर परिवार लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे कि गांव से लौटकर परदेस में पुराना काम शुरू कर सकें।
विज्ञापन

जसोदा इलाके किशवापुर निवासी सुधीर कुमार गुप्ता करीब 20 साल से मुंबई के सोलापुर में आइसक्रीम, कुल्फी और जूस का धंधा करते थे। बेटे संदीप कुमार, अनुपम, विवेक, रोहित और भाई हरिशंकर के परिवार के सदस्यों समेत 11 लोगों के साथ वहीं रहने लगे। लॉकडाउन में घर लौटने के बाद कोई काम नहीं मिला। पूंजी खर्च हो गई। अब रोटी का संकट होने लगा है।
विज्ञापन

सुधीर कुमार ने बताया कि मुंबई में उनके हाथ की बनी आइसक्रीम 100 से 150 रुपये तक बिकती थी। कन्नौज में 20 से 50 में भी मुश्किल में बिकेगी। इससे यहां धंधा करना मुश्किल होगा। लौटना पड़ेगा। वहीं हरिशंकर ने बताया कि लॉकडाउन में जमा पूंजी खत्म हो गई है। लॉकडाउन खुलते ही वह परिवार के साथ मुंबई चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed