{"_id":"5e04ef958ebc3e87ac772a97","slug":"jume-kee-namaaj-ko-lekar-aphasar-alart-kannauj-news-knp534598783","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज को लेकर अफसर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज को लेकर अफसर अलर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासन अलर्ट रहेगा। जुमे की नमाज के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही खुफिया को सक्रिय कर दिया है। हाई अलर्ट किया गया है। किसी भी तरह से अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था में दखल देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हिंसा हुई थी। इस बार शुक्रवार को जिले को तीन जोन और 54 सेक्टर में बांटा गया है। जिला मुख्यालय के सभी संवेदनशील इलाकों समेत समधन, गुरसहायगंज, मलिकपुर, सौरिख और छिबरामऊ में फोर्स तैनात रहेगी। धार्मिक स्थलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। जुमे की नमाज को लेकर संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की निगरानी रहेगी।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूरे जिले में हाई अलर्ट है। जगह-जगह चेकिंग के साथ संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है। शांति बनाए रखने की अपील की गई है। अगर कोई भी व्यक्ति खुराफात करता है तो सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लाउड स्पीकर की आवाज होगी रिकार्ड
धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर पर भी पुलिस का फोकस है। सिर्फ धार्मिक कामकाज के लिए ही लाउड स्पीकर का प्रयोग किया जाएगा। अगर किसी ने भी लाउड स्पीकर के तकरीर या भड़काऊ बात की तो कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लाउड स्पीकर की आवाज को रिकार्ड करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
25 अराजकतत्वों को किया चिह्नित
सोशल साइट पर अराजकतत्व अफवाह और भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया सेल ऐसे लोगों की निगरानी कर रही है। अब तक सेल में तैनात कर्मचारियों ने ऐसे 25 लोगों को चिह्नित किया है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि जल्द ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाएंगे। अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।