फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Juma on Dhanteras market purchases fiercely

धनतेरस पर झूमा बाजार, जमकर हुई खरीदारी

Fri, 28 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 28 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Juma on Dhanteras market purchases fiercely
दुकानों पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर्व का शहर में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स, वाहन मार्केट में जमकर खरीददारी हुई। दुकानों, शोरूमों पर देर रात तक ग्राहकी रही। उम्मीद से ज्यादा बिक्री होने से व्यापारी खुश नजर आए। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, आभूषणों के अलावा बर्तन भी खरीदे। गिफ्ट और मिठाइयों की भी अच्छी बिक्री हुई।  
विज्ञापन


धनतेरस पर लोगों की बर्तनों को खरीदने के लिए खूब भीड़ उमड़ी। स्टील के बर्तनों की बिक्री लगभग 75 फीसदी हुई। लोगों ने तांबा और पीतल के बर्तनों के अलावा फिल्टर, जग, लोटा और कलश आदि खरीदा। दुकानदारों की मानें तो पिछले साल की अपेक्षा इस साल स्टील, पीतल, तांबा के दामों में गिरावट रही। इस वजह से मार्के ट में खरीदारों ने भी उत्साह दिखाया। सराफा व्यापारियों की मानें तो नए चांदी के सिक्कों की जगह इस बार पुराने समय के सिक्कों की खूब खरीददारी हुई । ग्राहकों ने सन 1850, 1860, 1870 के पुराने सिक्कों की खूब मांग की। इसके साथ ही लोगों ने चांदी का डालर भी खरीदा। चांदी के  20, 50 और 100 के नोट भी बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed