{"_id":"60dcaf318ebc3eba6f62228a","slug":"jipan-sadasy-ke-pati-par-bina-laisens-ilaaj-karane-ka-mukadama-kannauj-news-knp6374762177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं. सदस्य के पति पर बिना लाइसेंस इलाज करने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं. सदस्य के पति पर बिना लाइसेंस इलाज करने का मुकदमा
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। सपा से जिला पंचायत सदस्य के मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य अधिकारी ने छापा मारा। मेडिकल स्टोर पर बिना लाइसेंस इलाज करने के आरोप में संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संचालक गोविंद सिंह वार्ड 28 से जिला पंचायत सदस्य सरोजनी कुशवाहा के पति हैं।
ठठिया थाना इलाके के खैरनगर में संचालित सत्यम मेडिकल स्टोर पर एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी ने बुधवार को छापा मारा। बताया गया कि छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से बोतल लगाकर तख्त पर मरीज का इलाज हो रहा था। संबंधित कागजात मांगने पर नहीं दिखाए जा सके। एसीएमओ ने संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अवैध रूप से अस्पताल संचालन कर रहे सत्यम मेडिकल स्टोर के संचालक गोविंद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
सीओ दीपक दुबे ने बताया कि एसीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर ठठिया एसएचओ पूनम अवस्थी ने मेडिकल स्टोर संचालक गोविंद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर बिना चिकित्सा डिग्री व डिप्लोमा के लोगों का इलाज करने का मामला है। उधर, जिला पंचायत सदस्य सरोजनी कुशवाहा व गोविंद सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ होने से उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।