फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jile mein do aur korona pojitiv mile

जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 28 May 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
jile mein do aur korona pojitiv mile
महिला की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज । छिबरामऊ इलाके के निगोह खास और उमर्दा में कोरोना पॉजिटिव युवक मिले हैं। दोनों दो दिन पहले मुंबई से लौटे थे। जिले में अब तक 44 केस मिले हैं। इनमें 23 ठीक हो चुके हैं। 21 सक्रिय केस हैं। वहीं पिछले दिनों मुंबई से लौटे युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने छह जगह बैरियर लगाकर लाहौरी टोला मोहल्ले को सील कर दिया है।
विज्ञापन

छिबरामऊ इलाके के निगोह खास में 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं उमर्दा में35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला। दोनों के घराें को हॉटस्पॉट बनाकर एरिया को सील कर दिया गया है। वहीं गुरुवार को नगर के लाहौरी टोला मोहल्ले में प्रशासन ने दूध, फल, सब्जी और जरूरी चीजों की होम डिलीवरी कराई। बैरियर पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मुनादी कराकर लोगों को घर पर रहने के निर्देश दिए गए। दोपहर को डॉ. परीक्षित सफीर के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता और एएनएम की तीन टीमों ने मोहल्ले में स्क्रीनिंग शुरू की।
विज्ञापन

वार्ड सभासद के नेतृत्व वाली निगरानी समिति भी लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। वहीं सिकंदरपुर इलाके के रतनपुर को हॉटस्पॉट बनाया गया है। गांव के लोगों के बाहर जाने व किसी के अंदर आने पर रोक लगा दी गई। जरूरी चीजें घर-घर पहुंचाई गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि हॉटस्पॉट में रहने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरपुर के छह और रतनपुर के 10 लोगों के लिए सैंपल
इलाके की युवती सहित तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नगर के सौ शय्या अस्पताल में रतनपुर गांव के छह, बहादुरपुर मझिगवां के दस लोगों के सैंपल लिए गए। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 13, लाहौरी टोला मोहल्ले में 34 और रतनपुर गांव में 243 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

हॉटस्पॉट इलाकों के दायरे में आए 1350 घर
तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने नगर के मोहल्ला लाहौरी टोला, सिकंदरपुर के रतनपुर गांव और सौरिख क्षेत्र के बहादुरपुर मझिगवां को हॉटस्पॉट बनाया है। लाहौरी टोला में 450 परिवार रहते हैं। आबादी लगभग 2550 है। वहीं रतनपुर गांव में 500 परिवारों में लगभग 2500, बहादुरपुर मझिगवां में 400 परिवारों में 2000 लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed