फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jila aspataal mein paip lain katee, paanee ka sankat

जिला अस्पताल में पाइप लाइन कटी, पानी का संकट

Fri, 25 Jun 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
jila aspataal mein paip lain katee, paanee ka sankat
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए खुदाई करती जेसीबी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन कट गई। इससे अस्पताल में पानी का संकट गहरा गया है। मरीज, तीमारदार और स्टाफ परेशान है। अभी तक समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान मंगलवार को पाइप लाइन कट गई। इससे अस्पताल, पुलिस चौकी और ट्रामा सेंटर (शुरू न होने से एंबुलेंस कर्मी रह रहे हैं) में पानी नहीं पहुंच रहा है। तकरीबन 300 लोग तीन दिन से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। अस्पताल के मरीजों और तीमारदारों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कोई विकल्प न होने से इन्हेें पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं चौकी के पुलिसकर्मी और एंबुलेंस कर्मी भी परेशान हैं। गुरुवार को नगर पालिका ने यहां पानी का टैंकर जरूर भेजा है। इतना पानी इन सभी के लिए अपर्याप्त रहा।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि पानी की पाइप लाइन को ठीक कराया गया था। वह ठीक नहीं हो सकी। अब फिर से मैकेनिक को लगाया गया है। समस्या से जल्द निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed