फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jholaachhaap ke injekshan lagaane ke baad poorv pradhaan ke bete kee maut, bavaal

झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद पूर्व प्रधान के बेटे की मौत, बवाल

Wed, 02 Sep 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
jholaachhaap ke injekshan lagaane ke baad poorv pradhaan ke bete kee maut, bavaal
तालग्राम(कन्नौज)। पत्नी की दवा दिलाने पहुंचे पूर्व प्रधान के बेटे की झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से हालत बिगड़ गई। इसके बाद मौत हो गई। पति की मौत होते ही पत्नी चीखने लगी। इससे पहले कि लोग झोलाछाप को पकड़ पाते, वह मौके से भाग निकला। जानकारी पर परिजन ग्रामीणों के साथ झोलाछाप की दुकान पर पहुंच गए। युवक का शव देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। इन्होेंने दुकान में तोड़फोड़ के साथ हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी ने एक व्यक्ति की मिलीभगत से झोलाछाप पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तालग्राम थाना इलाके के गांव ऊमरपुर निवासी पूर्व प्रधान गया प्रसाद वर्मा के 40 वर्षीय बेटे राजेंद्र प्रताप को दो दिन से खुजली हो रही थी। मंगलवार को राजेंद्र की पत्नी द्रोपदी को तेज बुखार आ गया। वह साइकिल से द्रोपदी को दवा दिलाने तालग्राम कस्बे के जयनगर मोहल्ले में झोलाछाप रनवीर पाल उर्फ बबलू की दुकान पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे झोलाछाप ने द्रोपदी को दवा दी। इसी दौरान राजेंद्र ने खुजली होने के बारे में बताया। इस पर रनवीर ने पहले से मौजूद एक व्यक्ति को हाथ पकड़ाकर राजेंद्र को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाते ही राजेंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। द्रोपदी और मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। यह देखकर पत्नी चीखने लगी। झोलाछाप रनवीर और हाथ पकड़ने वाला युवक मौके से भाग निकला। राजेंद्र की मौत की जानकारी पर परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। यह हंगामा करते हुए दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। जानकारी पर दरोगा राजेश प्रताप सिंह, विनय कुमार, सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने हंगामा और तोड़फोड़ कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। परिजन दुकान पर शव रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। जानकारी पर सीओ शिव प्रताप पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद राजेंद्र के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर झोलाछाप रनवीर पाल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शिवप्रताप ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि मामले की विभागीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने पति की हत्या का लगाया आरोप
द्रोपदी ने बताया कि पति राजेंद्र खेती बाड़ी करते थे। बड़ी बेटी सुरभि की शादी के लिए पति ने हाल में ही एक व्यक्ति को कुछ जमीन बेची है। अभी तक उसने रुपये नहीं दिए। रुपये हड़पने के लिए झोलाछाप के साथ मिलकर पति को जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई है।
पूर्व मंत्री को बुलाने पर अडे़ रहे लोग
हंगामा कर रहे परिजनों ने शाम तक दुकान के अंदर से शव नहीं उठने दिया। यह पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय को मौके पर बुलाने के लिए अडे़ रहे। किसी तरह सीओ ने समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया।

आठ साल से मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि झोलाछाप कस्बे में आठ साल से दुकान चला रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच नहीं की। लोगों ने बताया कि झोलाछाप हर माह स्वास्थ्य अधिकारियों को बड़ी रकम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed