{"_id":"5efb7db28ebc3e43211c90d5","slug":"jayamaal-ke-baad-baraatiyon-sang-doolha-laapata-kannauj-news-knp568536611","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयमाल के बाद दुल्हन को छोड़ दूल्हा बरात सहित हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयमाल के बाद दुल्हन को छोड़ दूल्हा बरात सहित हुआ गायब
विज्ञापन
वर-वधू को आशीर्वाद देते लोग।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। चढ़ावा में नकबेसर न जाने पर वर और कन्या पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। इससे जयमाल की रस्म के बाद दूल्हा बरातियों संग लापता हो गया। कन्यापक्ष की सूचना पर पुलिस को थाने ले आई, जहां समझौता हो गया। बुधवार को शादी होगी।
सलेमपुर गांव के किसान ने बहन की शादी मैनपुरी जिले के ऐलाऊ थानाक्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुरगढ़ी निवासी प्रदीप कुमार के साथ तय की थी। प्रदीप बीएड है। लड़की पक्ष में वरीक्षा में एक लाख रुपये और तिलक में तीन लाख रुपये, सुपर स्पलेंडर बाइक और सामान दिया था। 29 जून को प्रदीप बरात लेकर सलेमपुर गांव पहुंचा। वीरेश ने बताया कि स्वागत बरात के बाद जयमाला तक की रस्मे हंसी-खुशी पूरी हुईं। चढ़ावा में वर पक्ष नकबेसर नहीं लाया। इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई। बात बढ़ने पर वर पक्ष और दहेज की मांग करने लगा।
काफी देर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। इस पर कन्यापक्ष के लोग अपने काम में लग गए। इसी बीच दूल्हा प्रदीप बरातियों के साथ लापता हो गया। कन्या पक्ष ने जानकारी की, पता न लगने पर पुलिस का सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया, बातचीत से विवाद सुलझा गया। दोनों पक्ष बुधवार को शादी करने पर राजी हो गए हैं।