फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jasapuraapur saraiya goshaala mein paanch govanshon kee maut

जसपुरापुर सरैया गोशाला में पांच गोवंशों की मौत

Sun, 13 Jun 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
jasapuraapur saraiya goshaala mein paanch govanshon kee maut
जसोदा(कन्नौज)। जसपुरापुर सरैया की गोशाला में शनिवार को पांच गोवंश मृत मिले। साथ ही छह से सात गोवंश बेहाल हैं। इलाकाई लोगों ने अफसरों को इसकी सूचना दी है। आरोप है कि इसके बाद भी कोई झांकने नहीं आया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे इलाकाई लोगों की सूचना पर समाजसेवी गोशाला पहुंचे। यहां पांच गोवंश मरे पड़े थे। दुर्गंध के चलते करीब जाना मुश्किल हो रहा था। भूसा गोदाम में एक गाय मरी पड़ी थी। दूसरी कैटल शेड नंबर तीन में पड़ी थी। इनके तीन से चार दिन पहले मरने का अंदेशा है। तीसरी गाय कैटल शेड दो व तीन की गैलरी में मरी पड़ी थी। एक गोवंश कैटल शेड एक के गेट के पास, दूसरा गोशाला की दीवार के बाहर मरा पड़ा था। केयर टेकर रणवीर सिंह ने बताया कि दो गाय की कल और दो की आज मौत हुई है। एक गोवंश के बारे में नहीं बता सके।
विज्ञापन

पूछने पर बताया कि ग्राम विकास अधिकारी विनीत शाक्य तीन माह से नहीं आ रहे हैं। यहां 168 गाय हैैं। तकरीबन छह क्विंटल भूसा होगा। इन्हें हरा चारा डाल दिया जाता है। यह वही खाती हैं। भूसा लगभग 20 दिन पहले आया था। गोशाला में लगा इनवर्टर सात माह से खराब बताया गया। खुद के भी आठ माह से मानदेय न मिलने की बात कही। बताया कि बृजेंद्र कुमार, राम किशन, सुमित भी केयर टेकर हैं। ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों से शिकायत की थी। सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed