फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   janata vot kee taakat se badalegee naagarikata sanshodhan kaanoon: akhilesh

जनता वोट की ताकत से बदलेगी नागरिकता संशोधन कानून: अखिलेश

Fri, 24 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
janata vot kee taakat se badalegee naagarikata sanshodhan kaanoon: akhilesh
पत्रकारों से वार्ता करते सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। एक निजी कार्यक्रम में फर्रुखाबाद जाने से पहले सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट भारत की आत्मा को समझेगी। उसके बाद भी कानून पर रोक न लगी तो जनता अपने वोट की ताकत से इसे बदल देगी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रोड स्थित सपा नेता दीपू चौहान के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही इस कानून पर रोक लगवा दी जाएगी। महिलाओं की तरफ से किए जा रहे विरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की टिप्पणी पर कहा कि देश में साधु, संतों और योगी को सम्मान की नजर से देखा जाता है। साधु संतों की भावना और भाषा इस तरह की नहीं होनी चाहिए। सम्मान के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने संघर्ष किया था। अब आम महिलाएं अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं तो इसमें क्या बुराई है। मुस्लिम समाज ही नहीं, भारत की जनता भी देश के संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह के सीएए को किसी भी कीमत पर वापस न लेने वाले बयान पर कहा कि राजनेताओं को इस तरह की बात कहना शोभा नहीं देता। डंके की चोट पर, ठोंक देंगे, जवान खींच लेंगे, यह राजनेताओं की भाषा नहीं होती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने महाभारत का वह प्रसंग सुनाया, जिसमें कौरवों ने कहा था कि पांडवों को एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी। भाजपा के शीर्ष नेता भी कुछ इसी तरह की बातें कर रहे हैं। इस तरह के व्यवहार और बयान राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकते। पत्रकार वार्ता के दौरान इंजीनियर राजन, गौरी चौहान, अंशिका व अभिनव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस कांड के मृतकों को एक-एक लाख देगी सपा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दस जनवरी को जीटी रोड स्थित घिलोई गांव के सामने स्लीपर बस हादसे का शिकार हुए यात्रियों की संख्या का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। शासन और प्रशासन दोनों हादसे में लीपापोती करने में जुटे हैं। संसद सत्र समाप्त होने के बाद समाजवादी पार्टी अपने फंड से सभी मृतकों को एक-एक लाख और घायलों को बीस-बीस हजार रुपये की आर्थिक देगी। प्रदेश में सरकार बनने के बाद मृतकों के परिजनों को बीस बीस लाख की सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बस हादसे के सूत्रधार बस मालिक को पुलिस 12 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पूरा प्रशासन बस मालिक को बचाने में जुटा हुआ है।
संसद में उठाएंगे किसानों की समस्याएं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जीटी रोड चौड़ीकरण की जद में आए जिन किसानों को अभी तक शासन से मुआवजा नहीं मिला, वे अपने समस्याएं बताएं। उनकी आवाज को संसद में उठाया जाएगा। इसके बाद भी मुआवजा न मिला तो सपाई सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे।

धरी रह र्गइं मालाएं, नहीं रुके अखिलेश
सपा मुखिया अखिलेश यादव के नगर आगमन की जानकारी पर सपाई उनके स्वागत ही गुजरा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गए। उनका काफिला बिना रुके आगे चला गया। स्वागत न कर पाने से मायूस कार्यकर्ताओं ने माला वहीं छोड़ दीं। वह उनके काफिले के पीछे दौड़ पड़े। इस मौके पर राशिद फारूकी, लाखन यादव, प्रमोद यादव, रहीश मंसूरी, अवनीश गुप्ता, आदिल परवेज, कमलेश यादव प्रधान, वीरेंद्र सिंह पाल, विवेक यादव, रवि यादव, शाहरुख, शेखर सिंह, प्रशांत यादव, सर्वेश यादव, कनौजीलाल पाल, जितेंद्र पाल व संजू बाबा यादव समेत कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed