{"_id":"25293176344a88b63f1c220bc7fbc207","slug":"jam-of-the-ladder-dredge-people-hlakan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से हलाकान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से हलाकान लोग
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में शुक्रवार को पूरे दिन कई चौराहों पर जाम की
विज्ञापन
झाम से यात्री परेशान रहे। कस्बे के गांधी चौक चौराहे से लेकर राजकीय
मेडिकल कालेज तक करीब तीन किमी का लंबा जाम दो घंटे तक लगा रहा। जाम में कई
एंबुलेंस भी फंसी रही। किसी तरह से पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को
निकाला।
इसके अलावा पूरे दिन खैरनगर रोड, ठठिया रोड, गुरसहायगंज रोड पर भी जाम की नौबत आती रही। शुक्रवार को भारी सहालग का दिन होने एवं तिर्वा की आलू मंडी में भारी तादात में नए आलू की आवक को लेकर वाहनों का जाम लगता रहा। सबसे अधिक जाम की नौबत ठठिया रोड चौराहे पर आई।
इस चौराहे पर गुरसहायगंज, कन्नौज, ठठिया व बेला की ओर से आने वाले चौपहिया वाहनों के अलावा ट्रकों व ट्रैक्टरों के काफिलों के कारण जाम लगता रहा। दोपहर तीन बजे के करीब गांधी चौक चौराहे से लेकर मेडिकल कालेज तक सड़क के दोनों ओर भारी जाम लगा।
इस जाम को खुलवाने के लिए कोतवाली पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद वाहनों का आनाजाना शुरू हो पाया। यही हालत कस्बे के खैरनगर रोड पर रही। गांधी चौक चौराहे से खैरनगर रोड स्थित आलू व गल्ला मंडी तक भारी वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे लोगों को पैदल निकलना भी दूभर हो गया।