{"_id":"612e6cce8ebc3eb6d97cf2ce","slug":"jam-imposed-to-open-the-way-kannauj-news-knp6493785111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता खुलवाने के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता खुलवाने के लिए लगाया जाम
विज्ञापन
छिबरामऊ-तालग्राम रोड पर जाम लगाए युवक।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। घर का रास्ता खुलवाने के लिए हाथिन गांव की एक बस्ती के लोगों ने छिबरामऊ-तालग्राम रोड पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक जाम से रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों को पैमाइश के बाद रास्ता खुलवाने का अश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला।
मंगलवार को हाथिन निवासी इस्माइल ने अपने घर का रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से लकड़ी का लट्ठा, ईंटें डालकर छिबरामऊ-तालग्राम रोड पर जाम लगा दिया। इस्माइल का कहना था कि परिवार के लोगों ने शौचालय और जीना बनाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जाम से रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जानकारी पर कसाबा चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाए युवकों से वार्ता की।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि एसडीएम से वार्ता कर जगह की पैमाइश कराई जाएगी। मार्ग अवरुद्ध होने की दशा में खुलवाया जाएगा। चौकी इंचार्ज के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि कोर्ट में होने के कारण उन्हें जाम की जानकारी नहीं है। वह मामले की जानकारी करेंगे। मार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।