फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jam due to auto-rickshaw standing, loss of business also

Kannauj News: ऑटो-रिक्शा खड़े होने से जाम, व्यापार का भी नुकसान

Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jam due to auto-rickshaw standing, loss of business also
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसहायगंज। ऑटो-रिक्शा चालकों की मनमानी से दुकानदार परेशान हैं। सिर्फ जाम लग रहा है, बल्कि व्यापार को भी नुकसान पहुंच रहा है। इससे दुकानदारों में नाराजगी है। व्यापारियों ने एसपी से मांग की है कि ऑटो को उनके निर्धारित स्थान पर खड़ा कराया जाए। इससे नगर के अंदर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल सके।


गुरसहायगंज कस्बे से विभिन्न रूटों पर 100 ऑटो-रिक्शा संचालित होते हैं। चालक की मनमानी के चलते कस्बा की मुख्य चौकी के निकट से लेकर आसपास की दुकानों के सामने पूरे दिन सवारियां उतारने और चढ़ाते रहते हैं। सवारी के इंतजार में दुकानों के सामने घंटों ऑटो-रिक्शा खड़े रहने से दुकानदारों को परेशानी होती है। सुबह से ही मुख्य राम मंदिर के गेट के सामने ऑटो चालक गाड़ियों का जमावड़ा लगा लेते हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोतवाली में होने वाली पीस कमेटी की बैठक में व्यापारियों ने इस मामले को काफी पहले उठाया थ। तब पालिका ने अलग-अलग मार्गों पर चलने वाले ऑटो के लिए शहर के बाहर इनका स्थान निर्धारित कर दिया था। इसके बावजूद ऑटो चालक अपनी मनमानी पर उतारू हैं और पूरे दिन दुकानों के सामने खड़े होकर सवारियां भरते और उतारते हैं। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिवम राज वर्मा, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, पूर्व सभासद विजय दुबे ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि ऑटो चालकों को उनके निर्धारित स्थान पर खड़ा किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed