फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jal nigam ke adhishaasee abhiyanta ka putala phoonka

जल निगम के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका

Mon, 28 Jun 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
jal nigam ke adhishaasee abhiyanta ka putala phoonka
छिबरामऊ(कन्नौज)। नए नलकूप की मांग को लेकर बहवलपुर के गमा देवी मंदिर परिसर में तेरहवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशनकारियों ने जल निगम कन्नौज के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य के नेतृत्व में जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ अनशनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले की पिटाई कर दी। इसके बाद आग के हवाले कर दिया। युवकों ने कहा कि क्रमिक अनशन को तेरह दिन हो गए। नए नलकूप की स्थापना को लेकर जल निगम के अधिकारियों ने अभी तक पहल शुरू नहीं की। जल्द कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो क्रमिक अनशन को भूख हड़ताल में बदल दिया जाएगा। अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिला महासचिव राजेश शाक्य एडवोकेट व मनीष शाक्य ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन में सहभागिता की।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन के दौरान सभासद प्रतिनिधि जयप्रकाश, जितेंद्र शाक्य, मनोज कुमार सिंह, सभासद नरेंद्र शर्मा, अमित कुमार शाक्य, प्रवेश, आदित्य कुमार, मुनीश्वरनाथ शुक्ला, रामनरेश शाक्य, सोबरन शाक्य, अमृतलाल, अमर सिंह, उत्कर्ष लाल, भोलू, तुलाराम, राजेश राठौर सहित बहवलपुर के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed