फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jai Shri Ram echoed everywhere in the perfume city decorated like a bride.

Kannauj News: दुल्हन सी सजी इत्रनगरी में हर ओर गूंजा जय श्रीराम

Tue, 23 Jan 2024 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 23 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram echoed everywhere in the perfume city decorated like a bride.
कन्नौज। आ ही गए रघुनंदन, सजवा दो द्वार-द्वार, स्वर्ण कलश रखवा दो, बंधवा दो बंधन वार, सजी नगरिया है सारी, नाचें गावे नर-नारी, खुशियां मनाओ, गाओ री मंगल चार...। अपने रामलला के स्वागत में सोमवार को यह पंक्तियां हर ओर गूंज रही थीं। रामलला के स्वागत के लिए सजी-धजी इत्रनगरी रामोत्सव में डूबी नजर आई। हर ओर जय श्रीराम का जयकारा गूंजता रहा। दिन में प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम ढलते ही पूरा शहर दीपक की रोशनी से रोशन हो उठा। आसमान आतिशबाजी से गूंजता रहा।
विज्ञापन

अयोध्या मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही इत्रनगरी भी राममय हो गई। शहर से लेकर गांव-कस्बों में भी लोग भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे नजर आए। भजन-कीर्तन, सुंदरकांड से लेकर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। लोगों ने गलियों से लेकर घरों को खूब सजाया। मंदिरों में साज-सज्जा देखकर सभी अभिभूत हो गए। रामभक्तों में खुशी की लहर दिखी। इत्रनगरी में जगह-जगह भंडारे के बीच जय श्रीराम के जयकारे सुनाई दिए। रामभक्ताें ने जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed