फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ...jag se haara nahin, khud se haara hoon main

...जग से हारा नहीं, खुद से हारा हूं मैं

Sat, 14 Dec 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
...jag se haara nahin, khud se haara hoon main
जेपीएस में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के जेपीएस में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। नन्हें कलाकारों ने संगीत की धुनों पर अपनी प्रस्तुति देकर छटा बिखेरी।
विज्ञापन

छात्रों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर सभी को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वेलकम गीत राम जी की चाल देखो पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। बाल कलाकारों ने टिनी टाट्स की प्रस्तुति में अद्भुत नजारा दिखाया। हास्य नाटक शेखचिल्ली की खिचड़ी ने मंत्रमुग्ध किया। छात्राओं ने बापू सेहत के लिए, गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। पपेट डांस को छात्रों ने बुजुर्गों क ो समर्पित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रमों से छात्र संस्कारवान बनते हैं। उनके अंदर कुछ सीखने की ललक पैदा होती है। बच्चों के अंदर स्पर्धा का जन्म होना बेहद जरूरी है। इनको देखकर विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य छात्र भी आगे आने का प्रयत्न करते हैं। प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का दान सबसे बड़ा है। उनका सपना है कि छात्र हर दिन नई ऊंचाइयों को छूते हुए विद्यालय व जिले का नाम रोशन करें। कृष्णा थीम पर नृत्य नटखट कृष्ण, सुदर्शन चक्रधारी, अविनाशी मनमोहन ने कार्यक्रम को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इस मौके पर एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी, प्रधानाचार्य संजय शुक्ला, उपेंद्र मिश्रा, सुनील सिंह, कवि सुशील राकेश, अनिरुद्ध गुप्ता, लालजी मिश्रा, सौरभ मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed