{"_id":"65b55fa42025d7c2090d15b6","slug":"jade-blue-team-defeated-jade-red-and-captured-the-trophy-kannauj-news-c-214-1-knj1005-108636-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जेड ब्लू टीम ने जेडी रेड को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जेड ब्लू टीम ने जेडी रेड को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
Sun, 28 Jan 2024 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। गणतंत्र दिवस पर चतुर्थ सद्भावना मैत्री मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेड ब्लू टीम ने विजय हासिल की। विजेता टीम को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
गुरसहायगंज कस्बे के तिर्वा रोड पर कमला शरण मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जेड ब्लू टीम के कप्तान मेराज सिद्दीकी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवरों में 222 रन बनाए। जवाब में जेडी रेड टीम 210 रन ही बना सकी। जेडी रेड टीम की ओर से धर्मेंद्र गुप्ता ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। रोहित श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मयंक गुप्ता ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और कहा कि खेल को खेल की भावना से देखना चाहिए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष नीरज मिश्रा, सभासद परमजीत, चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।