{"_id":"60c25b288ebc3ea6dc1ad674","slug":"jachcha-bachcha-kee-maut-par-parijanon-ne-kiya-hangaama-upachaar-ke-dauraan-laaparavaahee-ka-aarop-lagaaya-kannauj-news-knp6334245112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। खुबरियापुर से आई गर्भवती की महिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान नवजात सहित मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने मौके पर पुलिस को बुला लिया।
गुरुवार को खुबरियापुर निवासी नन्हें कठेरिया की 28 वर्षीय पत्नी नीलम को प्रसव पीड़ा हुई। 102 एंबुलेंस की सहायता से महिला चिकित्सालय लाया गया। स्टॉफ नर्स सुधा शाक्य ने उपचार किया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने कन्नौज रेफर करने के लिए कहा। वाहन न मिलने से काफी समय लग गया। खून की कमी से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन हंगामा करने लगे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. अजय पाल ने पुलिस को बुला लिया। थोड़ी देर में सभी लोग घर चले गए। नीलम की बहन ने अस्पताल स्टॉफ पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि नीलम प्राइवेट उपचार करा रही थीं। सही उपचार न मिलने के कारण हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन यहां लाए। खून की कमी के चलते मौत हो गई।