फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jaanch karane pahunche chaukee prabhaaree aur sipaahee ko peeta

जांच करने पहुंचे चौकी प्रभारी और सिपाही को पीटा

Thu, 27 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
jaanch karane pahunche chaukee prabhaaree aur sipaahee ko peeta
चौकी इंचार्ज अरिमर्दन सिंह। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मारपीट की शिकायत पर जांच करने पहुंचे चौकी प्रभारी और सिपाही को आरोपियों ने घेरकर पीट दिया। पिटाई से सिपाही और चौकी प्रभारी घायल हो गए। चौकी प्रभारी ने कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना मंगलवार रात की है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब सात बजे सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी के गांव लालपुर निवासी मनोज उर्फ पप्पू और मनमोहन ने किसी बात को लेकर छोटे भाई सुनील कुमार को पीट दिया। इसकी शिकायत पर चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह रात करीब नौ बजे सिपाही गौरव कुमार के साथ मामले की जांच करने पहुंचे। चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह के मुताबिक मौके पर मनोज उर्फ पप्पू पुलिस टीम से अभद्रता करने लगा। इसका विरोध करने पर मनोज उर्फ पप्पू, मनमोहन उर्फ गुड्डू पुत्र राम औतार, राम औतार पुत्र भूरालाल, रेखा देवी पत्नी अनिल, खुशबू, गोल्डी पुत्री मनोज और विनीता पुत्री मनमोहन ने घेरकर पकड़ लिया। मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने आरोपियों के खिलाफ बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोट दर्ज कराई है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि महिलाओं ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। इससे सिपाही और चौकी प्रभारी चुटहिल हो गए। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed