{"_id":"5fac33618ebc3e9be04ebd56","slug":"jaanavaron-ko-sardee-se-bachaane-ke-lie-goshaalaon-mein-karaen-intajaam-kannauj-news-knp593851148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए गोशालाओं में कराएं इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए गोशालाओं में कराएं इंतजाम
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। बुधवार को ब्लाक सभागार में पंचायत सचिवों के साथ बीडीओ चंद्रभान सिंह ने बैठक की। उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में जानवरों के बचाव के लिए गोशालाओं में तिरपाल लगवाएं। प्रत्येक जानवर के लिए झूल की व्यवस्था करें। जानवरों के लिए चारे और पानी का प्रबंध भी होना चाहिए।
उन्हाेंने कहा कि किसी भी गांव में मनरेगा का कार्य बंद नहीं होना चाहिए। अंत्योदय मिशन का सर्वे पूरा करने में जो गांव छूट गए, वहां सचिव एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा करें। अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीईओ सुनील कुमार दुबे ने कहा कि कायाकल्प अभियान के तहत सचिव गांव के विद्यालयों में बंद पड़े हैंडपंप को जल्द सही कराएं। विद्यालय के शौचालयों में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। इसके अलावा रसोई, कमरों व फर्श पर टाइल्स लगवाएं।
बैठक में एडीओ आईएसबी सुभाष चंद्र यादव, एडीओ पंचायत मृदुल दुबे, पंचायत सचिव अनुज मिश्रा, विनय यादव, देवेंद्र पाल, कौशलेंद्र सिंह, रत्नांजलि, दिव्या सहित सभी पंचायत सचिव मौजूद रहे।