फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Itranagari became Yogmay, Anulom-Vilom from city to villages

Kannauj News: योगमय हुई इत्रनगरी, शहर से गांवों तक अनुलोम-विलोम

Sat, 22 Jun 2024 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Itranagari became Yogmay, Anulom-Vilom from city to villages
कन्नौज। शहर से लेकर कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में योग की धूम रही। योग दिवस पर पुलिस लाइन मैदान पर योग का मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां आयोजित शिविर का समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से 10 साल पहले पूरे विश्व को यह सौभाग्य दिया, तब से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन की शुरूआत हुई। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा कि करें योग रहें निरोग। योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं है बल्कि तन और मन से स्वस्थ रहने की जीवन शैली है। योग से व्यक्ति का मन शांत रहता है और तनाव कम होता है।
विज्ञापन

योग लोगों के जीवन को और भी अधिक गतिमान और मानसिक रूप से भी ऊर्जावान बनाता है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने किया। योग प्रशिक्षक आकांक्षा सिंह सेंगर एवं शिव प्रताप व उनकी टीम ने योगासन की विभिन्न मुद्राओं को करके दिखाया तथा उपस्थित जनसामान्य को उनके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी। योगाभ्यास में लगभग 1500 से 2000 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीएम राम कृपाल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह, बीएसए उपासना रानी वर्मा आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------



गंगा घाट पर योग के साथ किया श्रमदान
कन्नौज। जिला गंगा समिति की ओर से मेहंदीघाट पर विश्व योग दिवस के अवसर पर योग, गंगा स्वच्छता संकल्प, स्वच्छता के लिए श्रमदान, हस्ताक्षर अभियान तथा सेल्फी विद मां गंगा इत्यादि कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षिका जानकी सिंह व राखी सिंह की ओर से किया गया। सूक्ष्म क्रियाओं से योग प्रारंभ कर ताड़ासन, वृक्षासन, मुद्रासन तथा उत्तानमंडूक, प्राणायाम आदि योग क्रियाएं कराई गई।
प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार सेठ ने समस्त प्रतिभागियों को गंगा शपथ दिलाई तथा जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अजय त्रिपाठी की ओर से समस्त प्रतिभागियों के साथ घाट पर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया।इस दौरान लॉयंस क्लब के अध्यक्ष राजीव वर्मा, सचिव रजनीश श्रीवास्तव, प्रफुल केलकर, अनिल द्विवेदी, अर्चना कश्यप, पवन कुमार, शाबान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed