{"_id":"60008bb08ebc3e32e557c771","slug":"itaava-pulis-ke-hatthe-chadha-dampati-se-loot-karane-vaala-yuvak-kannauj-news-knp605992142","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा पुलिस के हत्थे चढ़ा दंपति से लूट करने वाला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा पुलिस के हत्थे चढ़ा दंपति से लूट करने वाला युवक
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। सकरावा चौकी इलाके के ग्राम नगला खेमकरन के पास दंपति के साथ लूट के आरोप में इटावा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। दंपति से शिनाख्त कराई गई। लूट के आरोपी की इटावा में गिरफ्तारी होने के बाद थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
बुधवार को इटावा पुलिस ने सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बिजनौरा निवासी गुलशन (24) पुत्र राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने इटावा के दंपति के साथ लूट की घटना स्वीकार कर ली। इसके बाद इटावा पुलिस ने दंपति को थाने बुलाकर युवक की शिनाख्त कराई। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि लूट में संलिप्त युवक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। युवक की निशानदेही पर अन्य घटनाओं के खुलने की भी संभावना है।
तमंचा दिखाकर लूट लिए थे जेवर, नगदी
19 दिसंबर की दोपहर जनपद इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाने के ग्राम दतावती निवासी अंजलि, पति धीरज व एक वर्षीय पुत्री के साथ स्कूटी से थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा नगरिया अपने मायके आ रही थीं। सकरावा चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला खेमकरन के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी को रुकवा लिया। तमंचा दिखाकर दंपति से जंजीर, अंगूठी, मंगलसूत्र, हार व नगदी छीन ली थी। पीड़ित दंपति ने लूट की शिकायत थाने में की थी।
विज्ञापन
समाचार पत्रों में छपी लुटेरे की फोटो देख पहचाना
पीड़ित धीरज ने बताया कि 11 जनवरी को इटावा में कार सवार लोगों से लूटपाट की गई थी। इटावा पुलिस ने लूट के आरोप में गुलशन सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। समाचार पत्रों में छपी फोटो देखकर उसने लूट करने वाले गुलशन को पहचान लिया था। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी युवक की शिनाख्त की। धीरज ने बताया कि उसके साथ लूटपाट करने वाले दो युवक थे। एक युवक इटावा में गिरफ्तार हो चुका है। दूसरे की गिरफ्तारी के लिए उसने सौरिख थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी है।