फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Isolator failure caused four and a half hours of electricity failure

आइसोलेटर खराब होने से साढ़े चार घंटे गुल रही बिजली

Thu, 22 Oct 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Isolator failure caused four and a half hours of electricity failure
छिबरामऊ। विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय में दोपहर के समय अचानक टीपीएमओ स्विच (आइसोलेटर) खराब हो गया। इससे नगर के चार फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। करीब साढ़े चार घंटे बाद शाम को आपूर्ति शुरू हो पाई।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय में लगे टीपीएमओ स्विच (आइसोलेटर) खराब हो गया। इससे नगर का फीडर नंबर एक, दो, तीन के अलावा निगम मंडी फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। ऐसे में 220 केवीए उपसंस्थान से 333 केवी उपसंस्थान की आपूर्ति को ब्रेकडाउन कर दिया गया। सूचना पाकर उपखंड अधिकारी राहुल कुमार सिंह व अवर अभियंता अजय अवस्थी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने साढ़े चार घंटे की मेहनत के बाद आइसोलेटर दुरुस्त किया। जेई अजय अवस्थी 220 केवीए उपसंस्थान में पहुंच गए और आपूर्ति बहाल करने को कहा। शाम को साढ़े चार बजे नगर की आपूर्ति शुरू हो पाई। इस संबंध में जेई अजय अवस्थी ने बताया कि आइसोलेटर खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। उसे अब सही कराकर आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed