फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   is baar daagee pradhaan nahin lad sakenge chunaav

इस बार दागी प्रधान नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Mon, 14 Dec 2020 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
is baar daagee pradhaan nahin lad sakenge chunaav
कन्नौज। इस बार दागी प्रधान पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पंचायतीराज विभाग ने ऐसे प्रधानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिनके खिलाफ थानों में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के गबन के मामले दर्ज हैं। या रिकवरी नोटिस के बाद भी धनराशि जमा नहीं की है।
विज्ञापन

जिले में 2021 की फरवरी या मार्च माह में पंचायत चुनाव की संभावना जताई जा रही है। कई मौजूदा प्रधान मैदान में उतरने का मन रहे हैं। इस बार चुनाव में प्रत्याशियों के मानकों में बदलाव किया जा रहा है। पंचायत राज निदेशक किंजल सिंह ने ग्राम पंचायतों के पूरे कार्यकाल का आडिट कराने के आदेश दिए हैं। इसके तहत विकास कार्यों में खर्च के ब्योरे को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। गबन की पुष्टि पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसमें वह लोग भी शामिल होंगे, जिन्होंने रिकवरी नोटिस भेजने के बाद भी धनराशि जमा नहीं की है। कर्ज लेने वाले प्रत्याशियों को बैंक से एनओसी देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एएसपी ने बताया कि प्रधानों पर दर्ज मुकदमों की भी जांच शुरू कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed