फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   is baar badal jaenge jyaadaatar seeton ke aarakshan

इस बार बदल जाएंगे ज्यादातर सीटों के आरक्षण

Sat, 13 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
is baar badal jaenge jyaadaatar seeton ke aarakshan
सदर ब्लाक कार्यालय का मुख्य भवन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पिछली सीटों के ज्यादातर आरक्षण इस बार बदल जाएंगे। अभी जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर आरक्षण जारी होना है। ग्राम प्रधान के आरक्षण पर आपत्तियां मांगी गई हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आरक्षण को लेकर गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष व ग्राम प्रधान का आरक्षण तय होने के बाद कामकाज में तेजी आ गई है। अब जिला स्तर पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य का आरक्षण व आवंटन होना है। साथ ही ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधान के पदों का आवंटन होगा। गाइड लाइन के मुताबिक पिछली बार की ज्यादातर सीटों का आरक्षण बदल जाएगा। इसको लेकर अफसरों ने गुणा-भाग लगाना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा छुट्टी के दिन आरक्षण को लेकर शासनादेश व अन्य पत्रावलियां खंगालते रहे। बताया कि उन्हें व जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को 16 व 17 फरवरी को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर आरक्षण व पद आवंटन की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख: दो सीटें अनारक्षित रहेंगी
जिले में ब्लाक प्रमुख के आठ पद हैं। शासन से जारी आरक्षण में एक सीट अनुसूचित जाति महिला, एक अनुसूचित जाति, दो पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग महिला, एक सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। दो सीटें अनारक्षित हैं। अब इन पर स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को ब्लाकवार आरक्षण तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से इन पदों का जारी होगा आरक्षण
जिला पंचायत सदस्य: 28
ब्लॉक प्रमुख: आठ
ग्राम प्रधान: 499
ग्राम पंचायत सदस्य: 6392
क्षेत्र पंचायत सदस्य: 682
कब, क्या चलेगी कार्रवाई
-15 फरवरी तक ब्लाक प्रमुख व ग्राम पंचायत का जनपदवार व ब्लाकवार आरक्षण तय होगा।
-16 से 17 फरवरी तक जिला पंचायतराज अधिकारी व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निदेशालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-18 से 19 फरवरी तक जनपद स्तर पर खंड विकास अधिकारी को प्रशिक्षण मिलेगा।
-20 फरवरी से एक मार्च तक ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण व आवंटन का प्रस्ताव तैयार होगा।
-2 मार्च से 3 मार्च तक डीएम विभिन्न पदों के आवंटन की सूची का प्रकाशन करेंगे।
-4 मार्च से 8 मार्च तक आपत्तियां मांगी जाएंगी।
-9 मार्च को आपत्तियों को जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में इकट्ठा किया जाएगा।
-10 से 12 मार्च तक डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार करेगी।
-13 मार्च से 14 मार्च तक डीएम ग्राम प्रधान समेत अन्य पदों की अंतिम सूची का प्रकाशन करेंगे।
-15 मार्च को डीएम पंचायत राज निदेशालय को सूचना उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed