{"_id":"644ab47aa99b6d13a409e22c","slug":"invoice-of-1378-vehicles-in-checking-two-seasons-kannauj-news-c-12-1-204534-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चेकिंग में 1378 वाहनों का चालान, दो सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चेकिंग में 1378 वाहनों का चालान, दो सीज
Thu, 27 Apr 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। हादसों पर रोकथाम लगाने और वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 1378 गाड़ियों का चालान किया गया। सही कागज न मिलने पर दो गाड़ियों को सीज भी किया गया।
नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान से हड़कंप मचा रहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के दिशा-निर्देश पर चले अभियान में जिले के सभी थानों में पुलिस की टीम सड़क पर उतरी और गाड़ियों की चेकिंग की। अभियान के तहत जनपद में समस्त थानों व यातायात पुलिस की ओर से वृहद स्तर पर वाहन और हेलमेट चेकिंग की गई। आम जनमानस को पम्पलेट बांट कर जागरुक किया गया।सीट बेल्ट/हेलमेट लगाने व शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए भी जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद कन्नौज में कुल 1378 वाहनों के चालान किए गए। शहर में टीएसआई अरशद अरशद अली ने चेकिंग के दौरन कागज नहीं दिखाने पर दो गाड़ियों एक मैजिक व एक बाइक को सीज कर सदर कोतवाली में खड़ा करवा दिया।