फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Investigation started in the case of death of newborn before birth

Kannauj News: जन्म से पहले नवजात की मौत प्रकरण की शुरू हुई जांच

Tue, 13 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 13 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in the case of death of newborn before birth
तालग्राम। जन्म से पहले ही नवजात की मौत के बावजूद उसके नाम पर टीकाकरण के मामले की एसीएमओ जांच करेंगे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही सीएमओ ने इसे गंभीरता से लिया है। जन्म से पहले नवजात की मौत, फिर रिकॉर्ड में वैक्सीन लगाने के प्रकरण की जांच नोडल अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसीएमओ मंगलवार को सीएचसी पहुंचे और स्टाफ नर्सों से पूछताछ की है। लापरवाही पर नाराजगी भी जताई है। अमर उजाला ने 13 जून के अंक में डिप्टी सीएम से शिकायत करेंगे भाजपाई शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खबर को सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने संज्ञान में लिया और नोडल अधिकारी एसीएमओ को मामले की जांच सौंपी है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एसके सिंह मंगलवार को सीएचसी तालग्राम पहुंचे। प्रसव वार्ड में जच्चा-बच्चा का रिकॉर्ड रजिस्टर देखा। स्टाफ नर्स से टीकाकरण के बारे में जानकारी और पूछताछ की। सुधर जाने की हिदायत दी है। दो दिन बाद फिर आने की बात कह कर कार में बैठ कर सीधे निकल गए। एमओआईसी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि नोडल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात नर्स की लापरवाही सामने आ रही है। स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed