फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Invalid ballots will ascribe

अवैध मतपत्रों का कारण बताना होगा

Sat, 31 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 31 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Invalid ballots will ascribe

मतगणना के दौरान अगर कोई भी मतपत्र अवैध घोषित किया

विज्ञापन
जाता है तो उसका स्पष्ट कारण दर्शाना होगा। आठ बिंदुओं पर मतपत्र अस्वीकृत किए जाएंगे। मतगणना के दौरान टेबल पर मतपत्र निकालने के बाद खाली हुई मतपेटी भी प्रत्याशियों व एजेंटों को दिखाई जाएगी।

यह बात प्रशिक्षण के दौरान पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन ने कही। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में मतगणना पर्यवेक्षकों व मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देते हुए पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि 50-50 के बंडल बनाकर मतपत्रों की गिनती की जाएगी। डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि मतगणना में पूरी पारदर्शिता, सावधानी बरती जाएगी।

किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर पर्यवेक्षक अपने एआरओ व आरओ से समाधान कराएंगे। अवैध मिले मत को निर्धारित प्रोफार्मा में लिखना होगा। उसका निस्तारण विवरण भी भरना होगा। डीएम ने कहा कि मतगणना शुरू होने से पहले मतपेटी जरूर दिखाई जाए। समाप्त होने के बाद मतगणना एजेंट से परिणाम के बाबत हस्ताक्षर भी करा लिए जाएं।

एक टेबल पर तीन मतगणना सहायक, एक पर्यवेक्षक व एक अतिरिक्त गणना सहायक तैनात होगा। मतगणना दो शिफ्टों में चलेगी। प्रतीक देखकर ही मतपत्रों की बंडलिंग बनाई जाएगी। अस्वीकृत मतों को गंभीरता से देखकर ही उसका परिणाम घोषित किया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान एडीएम रमेश चंद्र यादव, सीडीओ उदयराज यादव समेत कई अधिकारी रहे। वहीं दूसरी ओर मतगणना स्थलों का डीएम, एसपी आदि अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed