फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   inter final exam today

Kannauj News: इंटर की अंतिम परीक्षा आज

Fri, 03 Mar 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 03 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
inter final exam today
कन्नौज। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के साथ यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा शुक्रवार को समाप्त हो गई। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की अंतिम परीक्षा शनिवार को है। उसके बाद उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए चली जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के सभी 105 केंद्रों पर पहली पाली में हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 28,815 परीक्षार्थियों में से 24,957 ने परीक्षा दी। 3,858 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अविनाश गौतम ने बीएस इंटर कॉलेज हैवतपुर कटरा का निरीक्षण। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा 48 केंद्रों पर संपन्न हुई। पंजीकृत 1045 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 953 परीक्षार्थी शामिल हुए और 92 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने गुरसहायगंज इलाके के मदन मोहन इंटर कॉलेज, जाकिर हुसैन इंटर कॉलेज, गीता इंटर कॉलेज, सरोजनी देवी बालिका इंटर कॉलेज, अमतुन्ना बानो बालिका इंटर कॉलेज रामगंज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-------------------
छात्रा की हालत बिगड़ने से हड़कंप मचा
द्वितीय पाली की परीक्षा में कंट्रोल रूम के सह प्रभारी आशीष ने ऑनलाइन मॉनीटरिंग में सुभाष इंटर कॉलेज नादेमऊ के एक कक्षा में हलचल देखी। इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को फोन किया। बताया गया कि परीक्षा दे रही छात्रा की हालत बिगड़ गई है। इस पर डीआईओएस ने केंद्र पर डॉक्टर को बुलाकर इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कॉपी में नोट रखते पकड़ा गया परीक्षार्थी
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अविनाश गौतम ने दूसरी पाली की परीक्षा में एके रहमानिया इंटर कॉलेज किनौरा का निरीक्षण किया। एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका फाड़ कर उसमें 50 और 20 रुपये के नोट रखते पकड़ा गया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षार्थी को कॉपी या पेपर फाड़ने का अधिकार नहीं है। उसका पेपर रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed