{"_id":"5e88c65a8ebc3e78b90f9e7b","slug":"intajaam-na-hone-se-kvaaranteen-vaardon-se-bhaage-27-log-kannauj-news-knp5537505162","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजाम न होने से क्वारंटीन वार्डों से भागे 27 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजाम न होने से क्वारंटीन वार्डों से भागे 27 लोग
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। तीन गांवों के क्वारंटीन वार्डों से 27 लोग भाग निकले। प्रधान के सूचना देने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इनकी तलाश शुरू की है। अभी तक किसी को वापस नहीं लाया जा सका। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बने क्वारंटीन वार्डों में इंतजाम न होने से लोग यहां से भाग रहे हैं। कहीं बिस्तर तो कहीं खाने पीने की समस्या सामने आ रही है। गदोरा गांव के क्वारंटीन वार्ड से 13, ताहपुर से 12 और नैपालपुर से दो लोग भाग गए। प्रधान की सूचना पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इन्हें तलाश कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि क्वारंटीन वार्ड से भागने वालों की तलाश की जा रही है। इन्हें वार्डों में पहुंचाया जाएगा।
आईटीआई में बना क्वारंटीन वार्ड
क्षेत्र के आईटीआई में क्वारंटीन वार्ड बनाया गया है। एसडीएम ने ईओ तालग्राम के साथ शनिवार को यहां के इंतजाम देखे। एक वाहन का इंतजाम कराकर लोगों को लाने के निर्देश दिए। क्वारंटीन वार्ड में बदइंतजामी से लोग घरों को भाग रहे हैं। शनिवार को एसडीएम गौरव शुक्ला ने ईओ घनश्याम राय व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के साथ आईटीआई में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में व्यवस्थाएं देखीं। अनुदेशक वरुण कुमार, संजय कुमार, जयप्रकाश, शैलश कुमार से कक्षों की जानकारी ली। पंचायतों में बनाए गए क्वारंटीन वार्डों में बाहर से आए लोगों को रखने के निर्देश दिए।