{"_id":"688e586772f6711e430e69aa","slug":"instructions-to-demolish-unused-buildings-of-veterinary-hospital-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135197-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पशु चिकित्सालय के निष्प्रयोज्य भवनों को तुड़वाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पशु चिकित्सालय के निष्प्रयोज्य भवनों को तुड़वाने के निर्देश
विज्ञापन
छिबरामऊ। डीएम ने पशु चिकित्सालय व नहर कोठी में चल रहे निर्माण कार्यों में शनिवार को गुणवत्ता की हकीकत परखी। पशु चिकित्सालय में निष्प्रयोज्य भवनों को गिरवाने के निर्देश दिए। इसका प्रयोग पशुओं को लाने वाले पशु पालकों के लिए सुरक्षित किया जाए।
डीएम दिन में पशु चिकित्सालय पहुंचे और चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस के सहायक अभियंता अरविंद यादव व हिमांशु चौहान से निर्माण को लेकर जानकारी ली। साथ ही निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीवीओ डाॅ. अनिल कुमार व पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. नेम कुमार शाक्य को पशु चिकित्सालय के निष्प्रयोज्य भवनों को तुड़वाने को कहा। डीएम ने बताया कि पशु चिकित्सालय में 69.11 लाख के बजट से पशु चिकित्साधिकारी कक्ष, डिस्पेंसरी, जनरल स्टोर, फार्मासिस्ट कक्ष, गर्भाधान के लिए अड़गड़ा कक्ष व कैटर इनडोर कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
इसके बाद डीएम नहर कोठी पहुंचे। यहां चल रहे सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता उपखंड छिबरामऊ कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण का देखा। यहां पर 439.97 लाख के बजट से सिंचाई विभाग के यहां एक सहायक अभियंता कार्यालय, श्रेणी चार के दो, श्रेणी तीन के तीन, श्रेणी दो के छह, श्रेणी एक के नौ, आफिसर कम्युनिटी सेंटर एक व कम्युनिटी सेंटर का एक कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने धीमी गति से हो रहे निर्माण पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था बीसीसीसी कंस्ट्रक्शन सीतापुर के अफसरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।