{"_id":"6102f4818ebc3e584527b31a","slug":"instructions-to-complete-the-structure-work-in-48-hours-kannauj-news-knp6431803199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांचे का काम 48 घंटे में पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांचे का काम 48 घंटे में पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
सीएमएस से ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी लेते डीएम राकेश कुमार मिश्र।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए गुरुवार को डीएम और एसपी ने नगर के सौ शय्या अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट के ढांचे का काम 48 घंटे में पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था एनएचएआई के अधिकारियों को दिए हैं।
डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा गुरुवार को नगर के सौ शय्या अस्पताल पहुंचे। यहां ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता को परखा। इसमें प्रयुक्त सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था एनएचएआई को दो दिन के अंदर प्लांट का ढांचा पूरा करने के निर्देश दिए गए।
प्लांट के इंस्टालेशन के लिए बेस व जेनरेटर की स्थापना के लिए आवश्यक काम पूरे हो चुके हैं। बैकअप के लिए जेनरेटर मिल चुका है। इंस्टालेशन के लिए विद्युत विभाग से औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। सिविल कार्य पूरा होने के बाद 15 अगस्त तक प्लांट को शुरू कर दिया जाएगा। डीएम ने सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी से निर्माण को लेकर जानकारी ली। इस दौरान डॉ. शोभित भारद्वाज, डॉ. अभिषेक कटियार भी मौजूद रहे।