Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Instructions issued to send notices to guesthouse and marriage hall operators.

Kannauj News: गेस्ट हाउस और मैरिज हॉल संचालकों को नोटिस के निर्देश

Sun, 28 Dec 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to send notices to guesthouse and marriage hall operators.
कन्नौज। छिबरामऊ नगर पालिका क्षेत्र में संचालित सराय अधिनियम 1867 के तहत बगैर पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन कराए होटल, गेस्ट हाउस एवं मैरिज हॉलों का एडीएम देवेंद्र सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। जिन इकाइयों को नोटिस निर्गत किया गया था तथा उनकी शिकायत भी प्राप्त हो रही थी। उनके द्वारा अब तक सराय एक्ट में पंजीकरण नहीं कराया गया है। उन्होंने ऐसी इकाइयों के विरुद्ध सराय एक्ट में उल्लिखित दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जिला पर्यटन अधिकारी को दिया।
विज्ञापन


एडीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि पूर्व में कई नोटिस जारी होने के बावजूद भी जिन इकाइयों के पंजीकरण की पत्रावली अब-तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, उन पर अर्थ दंड लगाएं तथा सील करें। नवनिर्मित एवं हाल ही में संचालित इकाइयों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिले में संचालित इकाइयों का मौके पर जांच इसी प्रकार से किया जाएगा। सराय एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि होटल, गेस्ट हाउस में आगंतुकों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर के उपकरण लगे होने तथा खाद्य सुरक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होने एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के उपलब्धता के ही दशा में सराय अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण किया जाता है। जिससे आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मकबूल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed