फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Inspector Alok Dubey received DGP's commendation medal

Kannauj News: निरीक्षक आलोक दुबे को मिला डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह

Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inspector Alok Dubey received DGP's commendation medal
कन्नौज। गुरसहायगंज कस्बे में कारोबारी रामऔतार गुप्ता के घर 50 लाख की चोरी का खुलासा करने पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह (कमेंडेशन डिस्क गोल्ड) प्रदान किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह की संस्तुति पर डीजीपी ने गोल्ड प्रशंसा चिह्न देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने व्यक्तिगत प्रयास कर बड़ी घटना का सफल अनावरण किया है। उनकी टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक त्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक श्यामपाल सिंह, हेड कांस्टेबल दुष्यंत यादव, पवन कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, अमन कुमार, दीपांशु गंगवार, योगेंद्र सिंह, पवन कुमार व विजय शर्मा शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed