फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Inspection of EVM Warehouse, review of security and preparedness of SIR

Kannauj News: ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और एसआईआर की तैयारियों की समीक्षा

Thu, 26 Feb 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Inspection of EVM Warehouse, review of security and preparedness of SIR
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के ईवीएम नोडल अधिकारी एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बुधवार को कन्नौज स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। साथ ही, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद थे। पिछली वीडियो रिकॉर्डिंग देखकर सुरक्षा मानकों की पुष्टि की गई। वेयरहाउस में अग्निशमन यंत्रों की वैधता जांची गई। उनकी कार्यशील स्थिति भी सुनिश्चित की गई। यह निरीक्षण सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता जांचने के लिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed