फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Injured youth died during treatment

Kannauj News: घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Injured youth died during treatment
तिर्वा। थाना ठठिया क्षेत्र के मटकेपुर्वा गांव के पास सड़क किनारे एक युवक घायलावस्था में पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कालेज पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के जनखत गांव निवासी राजेश का पुत्र अमन (25) ठठिया कस्बे में ई-रिक्शा रिपेयरिंग की दुकान किए हुए था। अमन दुकान से ही परिवार का पालन-पोषण करता था। अमन दुकान जाने के लिए घर से निकला था। तभी मटकेपुर्वा गांव के पास लोगों को वह खाई में घायलावस्था में पड़ा मिला। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------------
सामूहिक विवाह में हो चुकी शादी, अब 22 मई को जानी थी बारात
अमन के परिजनों ने बताया कि अमन की 26 फरवरी हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी हो चुकी थी। 22 मई को अमन की बरात धूमधाम के साथ जानी थी। उसके पहले ही परिवार पर यह मातम टूट पड़ा। परिवार के सभी लोग बदहवास हैं। गांव में भी गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed