फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   indira aavaas ke 100 parivaaron ko nahin mil raha paanee

इंदिरा आवास के 100 परिवारों को नहीं मिल रहा पानी

Mon, 31 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
indira aavaas ke 100 parivaaron ko nahin mil raha paanee
छिबरामऊ (कन्नौज)। फर्रुखाबाद रोड स्थित इंदिरा आवास में पेयजल की समस्या के चलते लोगों में नगर पालिका के प्रति आक्रोश है। पानी की पाइप लाइन एक माह से टूटी होने से दूसरी और तीसरी मंजिल के लगभग 100 मकानों में पानी की किल्लत है।
विज्ञापन

कालोनी में अव्यवस्थाओं के चलते लोगों का जीवन दूभर हो गया है। भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर दौड़ना पड़ रहा है। कालोनी के ललू पांडेय ने बताया कि एक माह से पानी की समस्या है। पानी के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। कालोनी की मुन्नी बेगम ने बताया कि नाले की सफाई न होने से नालियां चोक हो गई हैं। गंदा पानी घरों में घुस रहा है। इससे संक्रामक रोग फैलने का डर रहता है। मोहित गुप्ता ने बताया कि कालोनी की सड़क दो साल से टूटी है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। पानी बरसने के बाद सड़कें भर जाती हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। प्रिया सक्सेना ने बताया कि कालोनी में लगे बल्ब फ्यूज हो गए हैं। अंधेरे मेें अराजकतत्व घूमते रहते हैं। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

समस्याओं का जल्द होगा समाधान
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने बताया कि पालिका के सफाई कर्मियों को भेजकर नाले की सफाई कराई जाएगी। फ्यूज बल्बों को बदलवाया जाएगा। अन्य समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed