फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Incomplete service road on expressway: Issue raised in the House after 20 months

एक्सप्रेसवे पर अधूरी सर्विस रोड : 20 माह बाद सदन में गूंजा मुद्दा

Wed, 11 Feb 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Incomplete service road on expressway: Issue raised in the House after 20 months
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिकरोरी गांव के पास 400 मीटर की सर्विस रोड का निर्माण कार्य 20 महीनों से अधूरा पड़ा है। यह मुद्दा विधानसभा के बजट सत्र में भी उठाया गया था पर मंगलवार को विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष आशुतोष सिन्हा ने एक बार फिर सरकार को घेरते हुए इस मामले को सदन में उठाया। उन्होंने सरकार पर सदन और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि सिकरौरी गांव के पास एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड का निर्माण कार्य किसानों के विरोध और भूमि अधिग्रहण विवाद के कारण रुका हुआ है। किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है और जमीन अधिग्रहण का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने 30 जुलाई 2024 को विभागीय मंत्री नंद गोपाल नंदी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने भूमि अधिग्रहण पूरा होने और जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। मंत्री ने नौ माह में सड़क न बनने पर उनसे संपर्क करने को कहा था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब करीब 20 महीने बीत चुके हैं, लेकिन न तो सड़क का निर्माण शुरू हुआ है और न ही किसानों को मुआवजा मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा कि यदि भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है, तो मुआवजा क्यों नहीं दिया गया और निर्माण कार्य क्यों शुरू नहीं हुआ। उन्होंने सभापति के माध्यम से सरकार से भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति, किसानों को मुआवजा मिलने की समय-सीमा और सड़क निर्माण की निश्चित अवधि के बारे में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed