फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Income tax payers are also becoming beneficiaries for ration

Kannauj News: आयकरदाता भी राशन के लिए बन रहे लाभार्थी

Sun, 01 Sep 2024 03:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Income tax payers are also becoming beneficiaries for ration
कन्नौज। पात्र गृहस्थी योजना के तहत राशन लेने के लिए गरीब बन जाते हैं। आमदनी इतनी है कि आयकर भरना पड़ता है। पूर्ति विभाग ने शासन से मिली सूची की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुष्टि होने पर आयकर भरने वालों के पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड काटना भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 35 किलो राशन और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाता है। खाद्य एवं रसद विभाग ने अपात्रों को राशन कार्ड की सूची से काटने के लिए अभियान शुरू कर रखा है, जिसमें आयकर भरने वाले, निराश्रित पेंशन के साथ पति के यूनिट का राशन लेने वाली महिलाओं, दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वालों को चिह्नित किया जा रहा है। शासन से पूर्ति विभाग को उपलब्ध कराई गई सूची में जिले में 909 राशन कार्ड धारक आयरक भरते हैं। ऐसे राशन कार्डों की विभाग जांच कर रहा है और अपात्र होने पर राशन कार्ड को हटा रहा है।
विज्ञापन

---

केस एक : नगर की कैसरजहां पत्नी आफताब का राशन कार्ड है। आफताब आयकर भरते हैं, जिस कारण से इनका राशन कार्ड हटाया गया है।

केस दो : ग्रामीण क्षेत्र की ममता गुप्ता पत्नी सुरेश गुप्ता का राशन कार्ड बना था। सुरेश आयकर भरते हैं, जिस कारण इनका भी राशन कार्ड हटा दिया गया है।
---

इनसेट
साहब! बेटा करता फैक्टरी में काम
डीएसओ ने बताया कि छह राशन कार्ड ऐसे हैं, जिनके कार्ड नहीं काटे गए हैं। इनमें मलिकपुर के पंकज का अंत्योदय कार्ड है। इनके परिवार का सदस्य हरीओम गुजरात में पीतल फैक्टरी में काम करता है। इनके पिता रामनरेश दिव्यांग हैं। पिता ने बताया कि बेटा हरीओम जिस फैक्टरी में काम करता है, वहां पर उसका पीएफ कटता है। बेटे ने ऋण लेने के लिए आवेदन किया था, जिस कारण उसका नाम आयकर दाताओं में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
फोटो :10: राजीव मिश्रा, डीएसओ

903 राशन कार्डों में परिवार के सदस्य भरते आयकर

डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन से मिली सूची में 909 राशन कार्डों के परिवार के सदस्य आयकर भरते हैं। इनमें छह राशन कार्ड ऐसे हैं, जो बेहद ही गरीब हैं और उनकी जांच कराई गई। उनके परिवार के सदस्य फैक्टरी में मजदूरी करते हैं, जहां पर पीएफ कटता है। इसलिए उनके राशन कार्ड को नहीं हटाया गया है। अन्य राशन कार्डों की जांच की जा रही है, जांच में अपात्र मिलने पर राशन कार्ड हटाया जा रहा है। इनके अलावा सरदामई की इंद्रावती पत्नी मुरली का पुत्र गुडगांव में सिक्योरिटी गार्ड है। उसका भी पीएफ कटता है, जिस कारण उसका नाम आयकर सूची में आ गया था। ऐसे कार्ड की जांच की जा रही है और रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed