फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In the post mortem report old man died due to attack

Kannauj News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की अटैक से हुई मौत

Sun, 26 Mar 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 26 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
In the post mortem report old man died due to attack
सौरिख। डड़ौनी गांव में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हुई हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। घटना के बाद से आरोपी पक्ष फरार चल रहा है। उनसे पीड़ित परिवार ने खतरा बताते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। सकरावा चौकी के डड़ौनी गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेश चंद्र की शनिवार को भतीजे धर्मपाल ने पिता रामनरेश के साथ मिलकर पीट-पीटकर उस समय हत्या कर दी थी, जब वह घर के बाहर हैंडपंप पर नहाने गया था। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के अनुसार मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है। वहीं घटना के दूसरे दिन भी परिजन परेशान हैं और दहशत में हैं। साथ ही वृद्ध की पीट-पीटकर की गई हत्या के बावजूद पुलिस की ओर से गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने पर आपत्ति जाहिर करते हुए बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से मिलकर मामले से अवगत कराते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed