{"_id":"64f635e42e8977f5e202f1a6","slug":"in-chhibramau-the-lawyers-staged-a-sit-in-outside-the-sdm-office-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2525-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: छिबरामऊ में वकीलों ने प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: छिबरामऊ में वकीलों ने प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना
विज्ञापन
छिबरामऊ। हापुड़ कांड को लेकर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर चल रही हड़ताल के चौथे दिन वकीलों ने प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगे। बाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम उमाकांत तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को वकीलों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मुंसिफी परिसर से तहसील परिसर तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उसके बाद सभी वकील एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, एमएमए रिजवी, दिनेश सिंह बैस, हरीशंकर मिश्रा, रजनीश यादव, दुर्गानारायन सिंह व संजीव दुबे ने वकीलों को पीटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने, डीएम व एसपी हापुड़ को हटाने जाने, प्रदेश भर में दर्ज वकीलों के खिलाफ मुकदमे वापस लिए जाने, हापुड़ के घायल वकीलों को मुआवजा तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान सुशील पांडेय, कन्हईलाल वर्मा, मुकेश द्विवेदी, सद्दाम, अजय यादव, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश यादव, रामप्रकाश शाक्य, रूपेश दुबे, आलोक दीक्षित, जितेंद्र यादव, शिवदत्त त्रिपाठी, केटी मिश्रा, नेम सिंह यादव, ओमप्रकाश शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।