फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Illegal recovery from steamer passengers, operators are not desisting

Kannauj News: स्टीमर सवार यात्रियों से हो रही अवैध वसूली, बाज नहीं आ रहे संचालक

Wed, 26 Nov 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery from steamer passengers, operators are not desisting
अमौली। प्रशासन ने पीपा पुल टूटने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए निशुल्क स्टीमर सेवा शुरू की है और इसके संचालन में प्रतिमाह करीब तीन लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने व्यवस्था को सुरक्षित और नियमित बनाए रखने के लिए निगरानी भी रखी है लेकिन इसके बावजूद स्टीमर संचालक इस सुविधा का फायदा उठाकर यात्रियों और उनकी बाइक से 10-10 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के बारा घाट से यमुना नदी पार करने के लिए संचालित स्टीमर में प्रतिदिन करीब 15 हजार रुपए की वसूली की जा रही है। जबकि पीडब्ल्यूडी द्वारा स्टीमर संचालन के लिए प्रतिदिन लगभग 10 हजार रुपए लेबर और डीजल के खर्च के रूप में दिए जाते हैं।
विज्ञापन


यात्री बताते हैं कि सुबह से शाम तक उन्हें स्टीमर पर चढ़ने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। स्टीमर संचालन का खर्च सरकारी खजाने से हो रहा है। फिर भी संचालक यात्रियों से अतिरिक्त वसूली कर रहे हैं। बताया कि स्टीमर संचालकों के लगातार अवैध वसूली से यात्रियों में तनाव और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जनपद बांदा काम से गए थे। वापस आए हैं। स्टीमर से यमुना पार कराने के नाम पर 10 रुपये उनके और बाइक के 10 रुपया किराया लिया गया जबकि यह सेवा निशुल्क है। जबरन वसूली की जा रही है। - राजू, गोपालपुर फतेहपुर
प्रशासन ने यमुना पार कराने के लिए स्टीमर निशुल्क उपलब्ध कराया है लेकिन स्टीमर संचालक लगातार बाइक और यात्री का 10-10 रुपया किराया ले रहे हैं। विरोध करने पर यात्रियों के साथ अभद्रता की जाती है। -पवन कुमार, ग्राम गड़ोला, बांदा
स्टीमर से वह अकेले यमुना पार करके आए हैं। स्टीमर संचालक ने 10 रुपये किराया लिया है। कहा कि वह जब भी आते-जाते हैं स्टीमर संचालकों की ओर से किराया वसूला जाता है। बाइक होने पर 10 रुपये अतिरिक्त किराया लगता है। - बद्रीविशाल, चौकीपुरवा, बांदा

यमुना नदी पार कराने के नाम पर स्टीमर संचालक किराया वसूला रहे हैं। बाइक साथ में होने पर 20 रुपया की वसूली की जाती है जबकि स्टीमर प्रशासन ने उपलब्ध कराया है। किराया नहीं वसूला जाना चाहिए। शिवभजन, करनपुर फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed