{"_id":"663e6f2b038b6f695f07fa85","slug":"illegal-liquor-was-being-smuggled-in-fruit-boxes-65-boxes-caught-kannauj-news-c-214-1-knj1005-113021-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फ्रूटी की पेटियों में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, 65 पेटी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फ्रूटी की पेटियों में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, 65 पेटी पकड़ी
विज्ञापन
कन्नौज। फ्रूटी की पेटियों में राजस्थान की बनी शराब की तस्करी हो रही थी। वाहन चेकिंग टीम को भ्रमित करने के लिए तस्करों ने कंटेनर पर ऑन आर्मी ड्यूटी का पोस्टर लगा रखा था। एसओजी, सर्विलांस और पुलिस टीम ने कंटेनर को पकड़ लिया। 65 पेटी शराब पकड़ी गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसमें एसओजी, सर्विलांस और पुलिस टीम को लगाया गया है। शुक्रवार को पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मंडी समिति अंडरपास के निकट कंटेनर खड़ा है, जिसमें अवैध शराब है। उसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कंटेनर सहित दो लोगों को पकड़ लिया। कंटेनर में फ्रूटी की पेटियां भरी हुई थीं, जिनके बीच में 65 फ्रूटी की पेटियों में अवैध शराब थी। अवैध शराब राजस्थान की बनी हुई है।
वाहन चेकिंग टीम को भ्रमित करने के लिए कंटेनर पर ऑन आर्मी ड्यूटी का पोस्टर लगा था। इनके पास से पुलिस टीम को दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम दिल्ली के सरिता बिहार के बदरपुर के मोहल्ला पीर निवासी राधे श्याम और बिहार के जिला खगड़िया के थाना अलोली के गौउचक निवासी लक्ष्मण साह बताया। यह लोग गुड़गांव से बिहार शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस इनके तीसरे साथी मनोज की तलाश कर रही है। दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि राजस्थान की शराब गुड़गांव से फ्रूटी की पेटियों में भरकर कंटेनर से बिहार ले जाई जा रही थीं। तस्करों ने बताया कि शराब बेचने से जो रुपये मिलते हैं, वह अपने परिवार के पालन-पोषण में खर्च करते हैं।