फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Illegal collection of parking fees with the support of the municipality

Kannauj News: पालिका की शह पर पार्किंग शुल्क की अवैध वसूली का कारोबार

Sun, 23 Nov 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Illegal collection of parking fees with the support of the municipality
कन्नौज। शहर में टेंपो चालकों के लिए पार्किंग निर्धारित नहीं है फिर भी पालिका की शह पर चालकों से जबरन वसूली की जाती है। ठेकेदार और उसके कर्मचारी पार्किंग शुल्क न देने पर अभद्रता करने लगते हैं। कई लोग शिकार हो चुके हैं। इस पूरे मामले में नगर पालिका प्रशासन खामोश है। चालकों ने रविवार को पालिका के घेराव और चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। वहीं, अवैध वसूली पर डीएम सख्त है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पालिका के ईओ से लिखित रूप से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन

आटो, टैक्सी चालकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था न होने से चालकों में रोष है। चालकों का कहना है कि वर्षों से प्रतिदिन पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूली की जा रही है। अब यह रवैया नहीं चलेगा। नगर पालिका द्वारा कई साल से पार्किंग के नाम पर टेंपो, टैक्सी चालकों से वसूली की जा रही है। शहर में टेंपो-टैक्सी चालकों को वाहन खड़ा करने के लिए कोई व्यवस्था या सुविधा नहीं दी गई है। इसे लेकर राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित दुबे ने पार्किंग के नाम वसूली के खिलाफ आंदोलन चलाने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीएम को ज्ञापन देकर टेंपो, टैक्सी चालकों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। वर्षों से पार्किंग के नाम पर की जा रही लाखों की वसूली को किस मद में खर्च किया जाता है। अभी तक इन वाहनों को ठहरने के लिए कोई व्यवस्था क्यों नहीं की जा सकी। नगर पालिका द्वारा पार्किंग शुल्क वसूली के एवज में टेंपो, टैक्सी चालकों को कौन सी सुविधा दी जा रही है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग के नाम पर वसूली न रोकी गई तो नगर पालिका का घेराव करेंगे। ईओ श्यामेंद्र मोहन चौधरी का कहना है कि ठेका 50 लाख का उठा है। इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बोले चालक...
फोटो:32: आटो चालक मानसिंह। संवाद
पार्किंग की व्यवस्था हो तब वसूल शुल्क
शहर से गुरसहायगंज तक ऑटो चलाने वाले मानसिंह ने बताया कि कई साल से पार्किंग के नाम पर पैसा लिया जाता है पर सुविधा नहीं दी जा रही है। ठेकेदार के आदमी जबरन वसूली करते हैं, जिन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। यदि दिनभर में एक चक्कर भी लगाया तो पैसा देना पड़ता है। जब तक पार्किंग की व्यवस्था न हो तब तक रोज-रोज की वसूली रोक दी जाए।
----------
फोटो:33: आटो चालक सुरेश। संवाद
सवारियां नहीं बैठाने देते
ऑटो चालक सुरेश का कहना है कि यह तो गुंडागर्दी है। हम लोगों को सुविधाएं कुछ भी नहीं दी जा रही हैं और वसूली प्रतिदिन की जाती है। मजबूरी में पैसा देते हैं क्योंकि पैसा नहीं देने पर ठेकेदार के लोग लड़ाई झगड़ा करते हैं और सवारियां नहीं बैठाने देते हैं।
----------
फोटो:34: ऑटो चालक कृपाल। संवाद
जबरन वसूली से चालक परेशान
ऑटो चालक कृपाल ने बताया कि ठेकेदार के लोग प्रतिदिन वसूली करते हैं। चाहे काम मिले या न मिले, प्रतिदिन हर एक से 50 रुपये लेकर बदले में एक कागज का टुकड़ा थमा दिया जाता है। इस तरह की मनमानी व जबरन वसूली से सभी ऑटो चालक परेशान हैं।
------------
फोटो:35: आटो चालक आशीष दुबे। संवाद
हमारी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं
ऑटो चालक आशीष दुबे ने बताया कि कई बार चालकों से वसूली करने वालों का विवाद हो चुका है। नगर पालिका से मांग कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल वसूली पर ध्यान दे रहे, हम लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।

-----------
वर्जन
ईओ से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
जिलाधिकारी डीएम ने बताया कि पूरे प्रकरण को संज्ञान लिया गया है। अवैध पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी। अवैध वसूली पूरी तरह बंद होगी और अराजकता करने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed