{"_id":"683b5304b2ddbfc7060e856f","slug":"illegal-clinic-closed-report-will-be-filed-against-the-operator-kannauj-news-c-214-1-knj1007-131378-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अवैध क्लीनिक कराया बंद, संचालक पर होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अवैध क्लीनिक कराया बंद, संचालक पर होगी रिपोर्ट
Sun, 01 Jun 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
विशुनगढ़। क्लीनिक पर ग्रामीणों के साथ हो रही धन उगाही की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को छापा मारा। टीम को मौके पर एक भी मरीज नहीं मिला। स्वास्थ्य टीम संचालक को हिदायत देकर लौट गई। वहीं, सीएमओ ने क्लीनिक को अवैध करार देते हुए संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए है।
कस्बे विशुनगढ़ में डाॅ. करन सिंह उर्फ बंगाली काफी समय से क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले आईजीआरएस पोर्टल पर क्लीनिक को अवैध बताते हुए मरीजों को डरा धमका कर उगाही करने की शिकायत की गई थी। सीएमओ के निर्देश पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जितेंद्र नाग ने जिला वैक्सीन प्रभारी इरशाद बेग के साथ दिन में डाॅ. बंगाली के क्लीनिक पर छापा मारा। डाॅ. जितेंद्र नाग ने बताया कि डाॅ. करन सिंह सोते हुए मिले। उन्हें जगाकर दो मंजिला क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। अस्पताल में कोई भी मरीज मौके पर नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि डाॅ. बंगाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि डाॅ. करन सिंह बंगाली अवैध क्लीनिक चलाता है और धन उगाही करता है। जांच के लिए टीम भेजी गई थी। अवैध क्लीनिक को बंद कराकर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों से अभद्रता
स्वास्थ्य कर्मियों के छापे की भनक लगने पर कुछ मीडिया कर्मी डाॅ. बंगाली के क्लीनिक पर पहुंच गए। डाॅ. बंगाली के अलावा पत्नी व पुत्र ने मीडिया कर्मियों पर आपत्ति जताते हुए उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। स्वास्थ्य महकमे के अफसरों ने डाॅ. बंगाली के परिजनों को समझाया, पर उनकी भी नहीं सुनी।