{"_id":"60c3acad8ebc3ed0a8126ad5","slug":"ilaaj-mein-madadagaar-hoga-teebee-aarogy-saathee-ep-kannauj-news-knp633629156","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में मददगार होगा ‘टीबी आरोग्य साथी एप’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज में मददगार होगा ‘टीबी आरोग्य साथी एप’
विज्ञापन
कन्नौज। टीबी के खिलाफ जंग में सरकार आधुनिक तकनीक का सहारा लेगी। इसके लिए सरकार ने मोबाइल एप टीबी आरोग्य साथी लांच किया है। क्षय रोगियों के इलाज में यह मददगार साबित होगा। इसके जरिए रोगी प्रगति रिपोर्ट देख सकेंगे। सरकार से मिलने वाली धनराशि को भी ट्रैक किया जा सकेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.जेजे राम ने बताया कि केंद्र सरकार ने टीबी आरोग्य साथी एप लांच किया है। इसके जरिए रोगी को टीबी से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध होगी। रोगी यूजर आईडी की सहायता से लॉगिन कर ट्रीटमेंट भी ट्रैक कर सकेंगेे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत पंजीकृत रोगियों के लिए यह पोर्टल की तरह कार्य करेगा।